मुजफ्फरपुर, नवम्बर 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता शनिवार को गोबरसही गैस हादसे के पीड़ितों से मिलने पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों, घायलों और विस्फोट में क्षतिग्रस्त मकान वाले परिवार से उनकी पीड़ा सुनी। साथ ही पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।इस दौरान मंत्री ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से दूरभाष पर बात कर पीड़ित परिवारों की स्थिति से अवगत कराया। इस पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि गोबरसही की घटना से वे मर्माहत हैं। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मृतक के परिजनों, घायलों और जिनके मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें नियमानुसार उचित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News...