मुजफ्फरपुर, नवम्बर 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोबरसही हादसे से प्रभावित लोगों से मिलने शनिवार को प्रधान जिला जज श्वेता कुमारी सिंह पहुंची। उन्होंने प्रभावित स्थानीय एक विवाह भवन में लोगों के बीच राहत सामग्रियों का वितरण किया। इसमें साड़ी, गमछा, शर्ट, पैंट, कंबल, शॉल व बच्चों का कपड़ा शामिल था। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को मुआवजा देने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिनके परिवार में व्यक्ति की क्षति हुई है, उसकी कमी पूरी नहीं की जा सकती है। उनका पूरा प्रयास होगा कि प्रभावित लोगों को चिह्नित कर यथासंभव मदद उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने प्रभावित लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: पीएनजी हादसे...