मुजफ्फरपुर, सितम्बर 24 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। कच्ची पक्की ओपी के बंगरा मुरघटिया के पास स्थित बंद घर का गेट तोड़कर चोरों ने नौ लाख रुपये के सोने व हीरे के गहने की चोरी कर ली। पीड़ित भूपेंद्र नारायण ठाकुर ने 21 सितंबर को हुई इस घटना की एफआईआर दर्ज कराई है। कांड के आईओ एएसआई रिजवान ने गुरुवार को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला। इसमें मुंह बांधकर तीन संदिग्ध जाते हुए दिखने की बात बताई जा रही है। हालांकि, अंधेरे के कारण फुटेज स्पष्ट नहीं आया है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: शहर के सीवों चौक का सीसीटीवी कैमरा खराब

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...