मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अखाड़ाघाट स्थित गायत्री शक्तिपीठ में नौ कुण्डीय यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिला समन्वयक ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि 28 जुलाई की सुबह छह बजे से संध्या छह बजे तक गायत्री महामंत्र जप किया जाएगा। उसके बाद दीपयज्ञ होगा। 29 जुलाई की सुबह सात बजे से नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ होगा। सुबह नौ बजे से विभिन्न संस्कार संपन्न कराये जाएंगे। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर दीक्षा लेने के लिए लोग अपना पंजीयन पहले से ही करा रहे हैं। 29 जुलाई की सुबह दस बजे से गुरु पादुका का पूजन होगा उसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- श्री श्री शीतला मंदिर परिसर में चल रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में सैकड़ो लोगों ने किया हवन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...