मुजफ्फरपुर, जुलाई 2 -- Muzaffarpur News: गायघाट। थाना क्षेत्र के एक गांव महिला लापता हो गई। मामले को लेकर महिला के पति ने गुरुवार को गायघाट थाना में आवेदन दिया है। लापता महिला की उम्र करीब 38 वर्ष बताई जा रही है। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि वह सहरसा में चालक हैं। पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ गांव में रहती थी। मंगलवार की शाम पत्नी घर से खेत में बकरी चराने के लिए निकली थी, जो देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। प्रभारी थानेदार संतोष रजक ने बताया कि छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...