मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। कांटा गांव में मंगलवार को विधायक कोमल सिंह ने बाढ़पीड़ितों का हाल-चाल लिया। इस दौरान ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि एक सप्ताह से पंचायत के निचले हिस्से में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। सैकड़ों परिवारों के घर डूबे हैं और लोग भोजन व पशुओं के चारे के लिए परेशान हैं। प्रशासन की ओर से सहायता नहीं पहुंचाई गई है। दो दर्जन से अधिक परिवार सड़क किनारे पॉलीथिन शीट लगाकर रहने को मजबूर हैं। चूड़ा और सत्तू खाकर किसी तरह गुजारा कर रहे हैं। पीड़ितों की समस्या सुनने के बाद विधायक ने डीएम से फोन पर बात कर सामुदायिक रसोई चलाने को कहा। सीओ को अविलंब सामुदायिक रसोई शुरू कराने, तिरपाल सहित अन्य सामग्री वितरण करने का निर्देश दिया। प्रमुख श्रवण कुमार सिंह, सीओ पुष्पराज, पंसस ...