मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- Muzaffarpur News: गायघाट,एक संवाददाता। रामनगर गांव स्थित ननिहाल में रहकर मामा के साथ जालसाजी करने के आरोप में पुलिस ने बोचहां थाना क्षेत्र स्थित एक रेस्ट हाउस से भांजे को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित झारखंड के जमशेदपुर स्थित टाटानगर थाना क्षेत्र के सोनारी निवासी धर्मेंद्र सिंह का पुत्र रोनित कुमार उर्फ बब्बी सिंह है। इस संबंध में मामा रामनगर निवासी मनीष कुमार उर्फ पप्पू सिंह ने गायघाट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि रोनित कुमार करीब 15 वर्षों से रामनगर में रह रहा था। इस दौरान रोनित ने नाना-नानी को झांसे में लेकर करीब 16 लाख रुपये अपने नाम से फिक्स्ड डिपॉजिट करा लिया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपए की जमीन लेने के आरोप को सीजेएम ने किया निरस्त इसके अलावा नान...