मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 23 -- Muzaffarpur News: गायघाट। तिरहुत स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का मतदान संपन्न हो गया। प्रखंड मुख्यालय पर स्नातक निर्वाचन के लिए तीन और शिक्षक निर्वाचन के लिए एक बूथ बनाया गया था। सुबह आठ बजे मतदान शुरू होने के बाद दोपहर 12 बजे तक इक्का-दुक्का मतदाता ही मतदान केंद्र पहुंचे। इसके बाद अचानक मतदाताओं की भीड़ उमड़ने लगी। देखते ही देखते सभी बूथों पर लंबी कतारें लग गईं। मतदान की धीमी रफ्तार के कारण मतदाताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई मतदाताओं को अपनी बारी के इंतजार में तीन घंटे तक कतार में खड़ा रहना पड़ा। चार बजे के बाद पहुंचे मतदाता को वापस लौटना पड़ा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर 57 ने किया मतदान, स्नातक सीट पर देर शाम तक जारी रही वोटिंग यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: ब...