मुजफ्फरपुर, अगस्त 8 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। बाघाखाल गांव में शनिवार की सुबह झाड़ी में युवक का शव मिला। मृतक बाघाखाल निवासी जगदीश मांझी का 32 वर्षीय पुत्र रंजीत मांझी था। वह गुरुवार की देर रात से लापता था। जगदीश के भाई ने बताया कि रंजीत कुछ साथियों के साथ पोखर में मछली पकड़ने गया था। पोखर के बगल में बैंगन के खेत में बिजली का नंगा तार लगाया गया था। गुरुवार रात रंजीत और उसका दोस्त मलकीत मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से मलकीत झुलस गया। उसे इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया। इसी बीच रंजीत वहां से लापता हो गया। शनिवार सुबह एक किसान खेत की ओर गया तो देखा कि बिजली के तार की चपेट में आने से नीलगाय मरी हुई है। झाड़ी से दुर्गंध आने पर लोगों ने वहां देखा तो रंजीत का शव पड़ा मिला। शरीर का कुछ हिस्सा झुलसा हु...