मुजफ्फरपुर, जुलाई 21 -- Muzaffarpur News: गायघाट,एक संवाददाता। कांटा पिरौंछा उत्तरी और दक्षिणी पंचायत के कई वार्ड सोमवार को बागमती नदी के पानी से घिर गए। कांटा पिरौंछा उत्तरी पंचायत के वार्ड आठ में दर्जनों परिवार घिर गए हैं। ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर घरों से बाहर निकलना पड़ रहा है। लोग रतजगा कर रहे हैं। ग्रामीण सड़क टूटने के कारण श्याम सिंह के मकान पर भी खतरा मंडरा रहा है। कटाव के कारण मकान की दीवार तक पानी पहुंच गया है। ग्रामीण अपने स्तर से पॉलीथिन और लोहे का चदरा लगाकर पानी के बहाव को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। सोमवार दोपहर जल संसाधन विभाग के एसडीओ व जेई ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने ठेकेदार को अविलंब बचाव कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया है. यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: कटौझा में बागमती नदी खतरे के निशा...