Muzaffarpur News: गायघाट : पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता
मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- Muzaffarpur News: गायघाट। कमरथू पंचायत के सकरवारा गांव के वार्ड-11 में पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर शुक्रवार को बीडीओ आलोक कुमार सिंह ने जांच की। वार्ड सदस्य रामएकबाल मांझी समेत ग्रामीण भारती देवी, शीला देवी, सोनू कुमार, जयलाल मांझी, जुगति मांझी, पंच सुनैना देवी, रतन मांझी, महेंद्र मांझी व ललन साह ने बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व उक्त सड़क का निर्माण कराया गया था, जो वर्तमान में भी ठीक स्थिति में है। मुखिया द्वारा करीब साढ़े 10 लाख की लागत से उक्त सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण में सफेद गिट्टी व घटिया बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.