मुजफ्फरपुर, अगस्त 5 -- Muzaffarpur News: गायघाट। बाघाखाल गांव स्थित जर्जर मकान से पुलिस ने मंगलवार की देर रात छापेमारी कर 211 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। थानेदार जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि घर की तलाशी के दौरान कार्टन और बोरी में छुपाकर रखी गई शराब बरामद की गई। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। तस्कर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...