मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गणपति महोत्सव 14 सितंबर से शुरू होगा। शहर में अलग-अलग कई जगह पूजा समारोह की तैयारी हो रही है। समय करीब आने से मूर्तिकार भी प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। आमगोला पड़ाव पोखर, साहू रोड, हरिसभा चौक, गोशाला आदि जगहों पर गणपति की प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Kanpur News: महोत्सव के लिए गणेश प्रतिमाओं को आकार दे रहे कारीगरमूर्तिकारों की स्थिति पड़ाव पोखर के मूर्तिकार जयप्रकाश पंडित ने बताया कि इसबार प्रतिमा बनाने में रॉ-मेटेरियल की कीमत में 30 से 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसलिए मूर्तिकार बड़ी प्रतिमा ऑर्डर पर ही बना रहे है। कहा कि छोटी प्रतिमा की मांग अच्छी होने की संभावना है। साहू रोड के मूर्तिकार मुन्ना पंडित ने बताया कि इसबार बड़ी म...