मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 1 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। बैजलपुर पंचायत के कल्याणपुर गांव में गुरुवार को गंडक नदी में स्नान करने के दौरान अधेड़ डूब गया। वह पूर्वी चंपारण जिले के खजुरिया थाना क्षेत्र के हुसैनी मंगलापुर निवासी उमेश राम (55) हैं। उमेश राम बुधवार को कल्याणपुर गांव स्थित समधियाना जलंधर राम के यहां आए थे। भाजपा नेता सह पारू व्यापार मंडल अध्यक्ष शंभू प्रसाद सिंह की सूचना पर एनडीआरएफ टीम के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। एनडीआरएफ ने नदी में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन उमेश राम का कोई अता-पता नहीं चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...