मुजफ्फरपुर, सितम्बर 9 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में गंडक और बागमती के जलस्तर में लगातार कमी आती जा रही है, जबकि बूढ़ी गंडक का जलस्तर पिछले कई दिनों से स्थिर रहने के बाद अब बढ़ने लगा है। बुधवार को गंडक का जलस्तर लालगंज के अलावा रेवा घाट के पास घट रहा था। यही हाल बागमती का कटौंझा और बेनीबाद में रहा, जबकि बूढ़ी गंडक का जलस्तर कांटी के साथ ही सिकंदरपुर में भी सात से नौ सेंटीमीटर तक बढ़ा है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, गंडक नदी का जलस्तर बुधवार की शाम सात बजे 51.22 मीटर था, जबकि रेवा घाट में यह 53.65 मीटर पर बह रही थी। इसके जलस्तर में पिछले 12 घंटों के दौरान लालगंज में 12 सेंटीमीटर तो रेवाघाट में 14 सेंटीमीटर की कमी आई। इसी तरह बागमती नदी कटौंझा में 53.65 मीटर पर थी। इसके जलस्तर में 6 सेंटीमीटर की कमी आई।...