मुजफ्फरपुर, सितम्बर 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हि.टी। नेपाल के तराई में भारी बारिश और वाल्मीकिनगर बराज से इस सीजन का सबसे अधिक पानी छोड़े जाने से गंडक नदी उफान पर है। जिले के साहेबगंज प्रखंड की आठ पंचायतों में रविवार को बाढ़ जैसे हालात बन गए है। कई घरों में पानी घुस गया है। बीते 24 घंटे में रेवा घाट में गंडक का जलस्तर एक मीटर बढ़कर 53.66 मीटर पर पहुंच गया, जो लाल निशान से महज 80 सेमी नीचे है। उधर, बागमती का जलस्तर शनिवार के मुकाबले एक मीटर कम होने के बावजूद नदी लाल निशान से ऊपर बह रही है। इससे औराई, कटरा और गायघाट के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है。 यह भी पढ़ें- Bihar Floods: गंडक बराज से निकला 4.74 लाख क्यूसेक पानी; बेतिया, मोतिहारी, सीतामढ़ी में बाढ़ से तबाहीभारी वर्षा और जलस्तर डीएम कुमार गौरव ने कहा कि गंडक के ज...