मुजफ्फरपुर, नवम्बर 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। खेल विभाग में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटरों की जल्द ही बहाली होगी। विभाग ने सभी जिलों से रिक्तियों का ब्योरा मांगा है। इसके आधार पर बेल्ट्रॉन के माध्यम से कर्मियों की नियुक्ति की प्रक्रिया होगी। कार्यालयों में पर्याप्त कर्मी नहीं होने से डाटा एंट्री से लेकर फाइलों के निष्पादन तक का काम प्रभावित हो रहा है। खेल निदेशक विवेक रंजन मैत्रेय ने सभी जिलों से डाटा एंट्री ऑपरेटर/लिपिक के लिए रिक्तियां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जिलों से रिक्तियों का ब्योरा मिलने के बाद जरूरत के मुताबिक कर्मियों की उपलब्धता का आकलन किया जाएगा। इसके बाद बहाली की आगे की प्रक्रिया बढ़ेगी। हालांकि, नियुक्ति की समयसीमा और जिलेवार पदों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है।

मु...