मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 30 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। त्योहारों में खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने की व्यवस्था जांच रिपोर्ट में देरी, चलंत प्रयोगशाला के बेकार पड़े रहने और नियमों की अनदेखी से सुस्त है। राज्य में खाद्य नमूनों की जांच के लिए पटना में ही प्रयोगशाला होने से रिपोर्ट मिलने में देरी होती है, जिससे मिलावटखोरों पर कार्रवाई प्रभावित होती है। यह भी पढ़ें- Katihar News: मिलावट पकड़ने की चुनौती, जांच के लिए पटना पर निर्भर जिले में तीन साल से अधिक समय पहले मिली चलंत खाद्य जांच प्रयोगशाला का भी नियमित उपयोग नहीं हो रहा है। दूसरी ओर, अधिकतर मिठाई विक्रेता खाद्य सुरक्षा लाइसेंस, निर्माण व एक्सपायरी तिथि और सामग्री की जानकारी प्रदर्शित करने के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। माप-तौल लाइसेंस के बिना कारोबार...