मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- Muzaffarpur News: बोचहां। पुराने दरभंगा रोड पर गुरुवार दोपहर खाद्यान्न लदे ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। इसमें पीयर थाना क्षेत्र के पीरापुर मधैया निवासी युवक का पैर टूट गया। युवक शर्फुद्दीनपुर से मुजफ्फरपुर जा रहा था। बाइक सहित युवक ट्रक के बंपर में फंस गया। युवक काफी देर तक दर्द से छटपटाता रहा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के आने से पहले ट्रक लेकर चालक भाग गया। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...