Muzaffarpur News: खादी ग्रामोद्योग और वक्फ बोर्ड में बकाया वसूलने पहुंचा निगम
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 10 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। समीक्षा बैठक में चेतावनी के बाद निगम की टीम ने गुरुवार से पुलिस बल के साथ बकाएदारों के घर पर दस्तक अभियान शुरू किया। पहले दिन बिहार खादी ग्रामोद्योग संस्थान और वक्फ बोर्ड परिसर में बकाया होल्डिंग टैक्स वसूलने विशेष टीम पहुंची। संबंधित पदाधिकारियों/प्रतिनिधियों से संपर्क कर बकाया टैक्स के भुगतान के संबंध में आवश्यक जानकारी देकर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अन्य बकाएदारों से भी संपर्क किया गया। भुगतान नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। मौके पर राजस्व शाखा प्रभारी रविरंजन राज, प्रधान सहायक सह टैक्स दारोगा मो. नूर आलम के साथ तहसीलदार व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों के मुताबिक बड़े बकाएदारों के साथ ही कम वसूली वाले क्षेत्रों पर फोकस है। इस कड़ी में प्राथमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.