मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- Muzaffarpur News: देवरियाकोठी। मोहब्बतपुर गांव में बुधवार की रात खाकी वर्दी में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने घर में घुसकर एक दर्जन बकरी, दो मोबाइल और पेटी उठा ले गए। पीड़ित जगलाल पासवान के घर से एक मोबाइल व बकरी, प्रमोद महतो के घर से सामान से भरी पेटी व बकरी, रामनाथ पासवान के घर से एक मोबाइल और सुबोध महतो के घर से बकरी की चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। गृहस्वामियों ने पुलिस को बताया कि आधा दर्जन चोर पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। सभी के हाथ में टॉर्च थी। छापेमारी करने की धमकी देते हुए चारों घरों में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...