Muzaffarpur News: खबड़ा से देसी शराब और बाइक जब्त
मुजफ्फरपुर, जुलाई 28 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। सदर थाना पुलिस ने खबड़ा एनएच स्थित एक होटल के पास गश्ती के दौरान बाइक सवार दो युवकों को दो लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, बाइक के हैंडल में टंगे झोले की तलाशी लेने पर उसमें रखी दो लीटर देसी शराब बरामद हुई। इसके बाद दोनों आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया और बाइक भी जब्त कर ली गई। गिरफ्तार आरोपितों में सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के कोदरिया का अमन राज और कांटी थाना क्षेत्र के विशुनपुर महानंद का मो. शब्दुल शामिल है। मामले में दारोगा संजय कुमार के बयान पर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 20 लीटर देसी शराब समेत दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.