मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा में एनएच पर रविवार शाम ट्रक की चपेट में आकर स्कूटी सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल भेल कॉलोनी निवासी नंद किशोर सिंह और उनकी पत्नी मुन्नी कुमारी हैं। दोनों खबड़ा शिव मंदिर से पूजा कर घर लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सदर पुलिस ने दोनों को निजी अस्पताल भेजा। मुन्नी की हालत नाजुक है, उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। नंद किशोर मूलरूप से सरैया क नवादा जैतपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ट्रक की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...