Muzaffarpur News: खड़े ट्रक में कंटेनर ने टक्कर मारी, चालक की मौत
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 29 -- Muzaffarpur News: गायघाट, एक संवाददाता। एनएच-27 पर बबूलबन्नी के पास गुरुवार को खड़े ट्रक में कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक जहानाबाद जिले के कजियामा निवासी चंदेश्वर यादव का 18 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार था। सूचना पर गायघाट पुलिस मौके पर पहुंची और एनएचएआई की एंबुलेंस से घायल ट्रक मालिक दिनेश यादव को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया। बताया जाता है कि चालक सरफुद्दीनपुर से ट्रक पर बालू लोड कर दरभंगा जा रहा था। बबूलबन्नी के पास ट्रक खराब हो गया। चालक ट्रक के नीचे घुसकर ठीक कर रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रक आगे लुढ़क गया। पहिए के नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.