मुजफ्फरपुर, अगस्त 18 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। ब्रह्मपुरा के प्रशांत कुमार ठाकुर का क्रेडिट कार्ड हैक कर 93 हजार रुपये की निकासी कर ली गई है। उन्होंने ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस को बताया है कि उनको कॉल कर बताया गया कि क्रेडिट कार्ड पर इंश्योरेंस लागू हो गया है। इसे रिमूव कराने के लिए गूगल पर एक साइट खोलने के लिए बोला गया। इस साइट को खालते ही मोबाइल पर खाते से रुपये निकासी के मैसेज आने लगे। मुम्बई में रुपये की निकासी की गई है। यह भी पढ़ें- डिजिटल अरेस्ट: जानिए देशभर में चर्चा में आई इस ठगी के जाल को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...