मुजफ्फरपुर, जुलाई 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ ढाब में हुई होर्डिंग लगाने वाले युवक राकेश कुमार की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को शक है कि राकेश की हत्या बैरिया इलाके से उठाकर की गई और शव को कोल्हुआ ढाब की कच्ची सड़क पर बाइक लगाकर उस पर रखा गया। मामले में राकेश की मां ने एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें पुरानी रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाते हुए सात लोगों को नामजद किया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: अहियापुर में युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक खड़ी कर रखा शवपुलिस पूछताछ और जांच मोबाइल टावर लोकेशन और परिजनों के बयान के आधार पर अहियापुर पुलिस तीन लोगों को उठाकर उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं, इस कांड में मुख्य आरोपित बनाया गया भरत कुमार फरार है। एसएसपी कांतेश म...