मुजफ्फरपुर, सितम्बर 25 -- Muzaffarpur News: औराई, एसं। थाना क्षेत्र के मकसूदपुर चौक पर गुरुवार को कोचिंग संस्थान की तीसरी मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत हो गई। मृतका मकसूदपुर निवासी मो. गुलजार की 14 वर्षीया पुत्री जेया परवीन थी। वह नौवीं में पढ़ती थी। आनन-फानन में छात्रा को सीएचसी लाया गया। वहां से चिकित्सकों ने मेडिकल रेफर कर दिया। एसकेएमसीएच में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि जेया रोजाना कोचिंग जाती थी। बताया जाता है कि तीसरी मंजिल पर खिड़की में स्लाइडिंग है, लेकिन लोहे की ग्रिल नहीं है। जेया के पिता सउदी अरब में मजदूरी करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...