मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र के शेरपुर इलाके से कोचिंग के लिए निकली एक 18 वर्षीय छात्रा संदिग्ध स्थिति में लापता हो गई है। इस संबंध में पीड़िता के पिता कच्ची पक्की ओपी में आवेदन दिया, जिस पर मंगलवार को सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।पिता ने पुलिस को बताया है कि वे पूर्वी चंपारण के रहने वाले हैं। वर्तमान में शेरपुर में रह रहे हैं। उनकी पुत्री बीते 3 जुलाई को सुबह करीब 10 बजे घर से कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद पीड़ित पिता को एक युवक का फोन आया, जिसने बताया कि उसका भांजा उनकी पुत्री को भगा ले गया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: शादी की नीयत से किशोरी को किया अगवा ​परिजनों ने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस आर...