Muzaffarpur News: कॉलेज से छात्रा गायब, पिता ने अपहरण की जताई आशंका
मुजफ्फरपुर, अगस्त 8 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिप्र। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलेज से 19 वर्षीय छात्रा के संदिग्ध स्थिति में लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में तुर्की इलाके की रहनेवाली छात्रा के पिता ने बेटी के अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने पुलिस को बताया है कि बीते 5 अगस्त की सुबह लगभग 10:30 बजे अपनी बेटी को स्कूटी से कॉलेज छोड़ा था। शाम 3 बजे जब वे उसे वापस लेने कॉलेज पहुंचे तो उनकी बेटी वहां नहीं मिली। कॉलेज स्टाफ से पूछताछ करने पर पता चला कि कॉलेज दोपहर 3 से 3:30 बजे के बीच बंद होता है। इसके बाद पिता ने परिसर में काफी खोजबीन की। जब पिता ने छात्रा की सहेली से फोन पर संपर्क किया तो सहेली ने बताया कि वह दोपहर 12 बजे ही कॉलेज से निकल गई थी। सहेली के द्वारा दिए गए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.