मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 26 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन योजना के तहत बीआरएबीयू के सभी कॉलेजों में नोडल की नियुक्ति की गयी है। विवि के आदेश पर सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी की गयी। इसमें लोकभवन के आदेश का हवाला दिया गया है। सभी नोडल अपने कॉलेज में ई-लाइब्रेरी और वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन को शुरू करने का काम करेंगे। योजना के तहत छात्रों और शोधार्थियों को एक ही जगह कई विवि के लाइब्रेरी में मौजूद किताबें और रिसर्च जर्नल पढ़ने को मिल सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...