मुजफ्फरपुर, सितम्बर 23 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कॉलेजों से इंटरनल व इंटर्नशिप के अंक नहीं आने से स्नातक के दो सेमेस्टर के छात्रों का रिजल्ट अटक गया है। स्नातक में अभी तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा का रिजल्ट जारी होना है। इंटरनल व इंटर्नशिप के अंक नहीं आने से दोनों के रिजल्ट फंस गए हैं। तीसरे सेमेस्टर में 33 हजार छात्रों के इंटरनल के अंक नहीं भेजे गए हैं।

अंक भेजने के लिए पोर्टल खोला गया बीआरए बिहार विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. अरविंद कुमार ने बताया कि अंक भेजने के लिए विवि की ओर से पोर्टल खोला गया है। इसके बाद भी कई कॉलेजों से इंटरनल के अंक नहीं आए हैं। बताया कि पोर्टल 23 सितंबर तक खुला है। इसके बाद पता चलेगा कि कितने कॉलेजों से अंक अपलोड नहीं किए गए हैं। स्नातक के पांचवें सेमेस्टर का भी रिजल्ट अब तक जा...