Muzaffarpur News: कैंची से हमला कर दर्जी ने किराना दुकानदार को किया जख्मी
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 13 -- Muzaffarpur News: सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरियारपुर थाना क्षेत्र के बाजी चौक पर स्थित एक किराना दुकानदार को मंगलवार रात पड़ोस के दर्जी ने कैंची से हमला कर घायल कर दिया। घायल किराना दुकानदार मनोहरपट्टी गांव निवासी राज कुमार यादव उर्फ राजू को परिजनों ने सकरा सीएचसी में इलाज के लिया भर्ती कराया। उसके हाथ और माथे पर गहरे जख्म आए हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत के बाद कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.