मुजफ्फरपुर, जुलाई 6 -- Muzaffarpur News: गोरौल। चकिया गांव के समीप से पुलिस ने सोमवार को चोरी की बाइक बरामद की है। बताया जाता है कि कुढ़नी थाना क्षेत्र के परेया बथना से बाइक चोरी हुई थी, जिसे बेचने ले जा रहे थे। मामले को लेकर बाइक मालिक रामू कुमार ने कुढ़नी थाना में आवेदन दिया था। गोरौल थाने के अवर निरीक्षक अजय मांझी ने बताया कि मामले में रामदपुर निवासी नागेश्वर महतो के दामाद अबोध महतो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि एक चोर की पहचान कर ली गई है, जबकि दूसरे का पता किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...