मुजफ्फरपुर, अगस्त 12 -- Muzaffarpur News: सकरा। बाजी बुजुर्ग गांव स्थित हाईस्कूल के पास बुधवार को कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इसमें कई प्रदेशों के पुरुष और महिला पहलवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बक्सर की बॉबी पहलवान ने उत्तर प्रदेश की महिला पहलवान को पटखनी देकर खिताब अपने नाम किया। शांति व्यवस्था के लिए बरियारपुर थाने की पुलिस तैनात रही। मौके पर गणेश मुखिया, इंद्रजीत मुखिया, शिवजी गांधी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...