मुजफ्फरपुर, नवम्बर 1 -- Muzaffarpur News: पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। अंबारा-देवरिया मुख्य मार्ग पर दाउदपुर गांव के समीप रविवार की शाम कुत्ते को बचाने में बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक सवार फुलवरिया निवासी 14 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, वहां से डॉ. एफ रहमान ने प्राथमिक उपचार के बाद एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। बताया जाता है कि किशोर जाफरपुर बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...