Muzaffarpur News: कुढ़नी में एसयूसीआई (सी) ने दिया धरना
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 30 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राशन कार्ड, पेंशन, मनरेगा में काम व लंबित भुगतान समेत जनजीवन से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर बुधवार को कुढ़नी प्रखंड मुख्यालय पर एसयूसीआई (सी) की प्रखंड कमेटी ने धरना-प्रदर्शन किया गया। अंचल कार्यालय, मनरेगा कार्यालय और प्रखंड मुख्यालय के समक्ष हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की। मौके पर संजीत मांझी, बैद्यनाथ पंडित, कालिकांत झा, शत्रुघ्न महतो, लालबाबू महतो और रामसेवक पासवान थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.