मुजफ्फरपुर, सितम्बर 4 -- Muzaffarpur News: मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के मड़वन चौक पर गुरुवार की रात करीब नौ बजे हथियार से लैस बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने किराना दुकान में लूटपाट की। वारदात के बाद फायरिंग करते हुए रेवा रोड की ओर फरार हो गए। पीड़ित दुकानदार मो. साबिर ने बताया कि दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने पिस्टल भिड़ाकर काउंटर में रखे रुपये छीनने लगे। इस दौरान बदमाशों ने करीब 1300 रुपये निकाल लिए। शोर मचाने पर दहशत फैलाने की नीयत से फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची करजा पुलिस ने छानबीन की। मौके से एक खोखा बरामद हुआ है। करजा थानेदार रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि पिस्टल भिड़ाकर रुपए छीनने की बात सामने आई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्द...