Muzaffarpur News: किराना दुकान से डेढ़ लाख की चोरी, दो नाबालिग पकड़े गए
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- Muzaffarpur News: मड़वन। एक संवाददाता करजा थाना क्षेत्र के फंदा चौक स्थित एक किराना दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए गए। मामले में पीड़ित दुकानदार ने दोनों नाबालिग को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। दोनों की निशानदेही पर एक महिला के घर से 2400 रुपये बरामद किए गए है। मामले में दुकानदार मुन्ना कुमार ने थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें दोनों नाबालिग व एक महिला को आरोपित किया है।
चोरी की जानकारी आवेदन में दुकानदार ने पुलिस को बताया कि गांव के दो नाबालिग ने आरोपित महिला के इशारे पर दुकान के पीछे का दरवाजा नीचे से तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये चोरी कर लिए। चोरी की जानकारी मिलने के बाद उसने दोनों बच्चों को पकड़कर पूछताछ की। इसमें मिली जानकारी के आधार पर आरोपित महिला के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.