मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- Muzaffarpur News: साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र की रूपछपरा पंचायत के मोरहर सहदुलेपुर में शुक्रवार की रात शॉर्ट सर्किट से जीतू चौधरी की किराना दुकान में आग लग गई। अगलगी में दुकान में रखा दो फ्रीजर, एक बैट्री चार्जर, 25 हजार नकद और किराना सामान सहित 12 लाख की सामग्री जलकर खाक हो गई। मुखिया पति विनोद कुमार सिंह की सूचना पर दमकल की तीन गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। मामले में थाना और अंचल कार्यालय में आवेदन दिया गया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: देवरिया में कपड़े की दुकान में लगी आग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...