मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 17 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। दुर्गा पूजा की दशमी तिथि पर 20 अक्तूबर की रात काशी की तर्ज पर भव्य महाआरती होगी। श्री दुर्गा स्थान मंदिर, गोला रोड की ओर से प्रतिमा विसर्जन से पहले गांधी पुस्तकालय के पास माता की महाआरती की जाएगी। करीब दो घंटे के इस आयोजन के लिए मंच और रंगीन रोशनी की विशेष व्यवस्था की जा रही है। मंदिर समिति के सचिव सुबोध कुमार ने बताया कि दशमी की रात आठ बजे प्रतिमा विसर्जन के लिए मंदिर से निकलेगी। गांधी पुस्तकालय के पास पहुंचने पर रात 8:30 बजे से महाआरती शुरू होगी। इसके लिए वाराणसी से छह पंडितों की टीम पहुंचेगी। साथ ही वहां से एक ठाकुर को भी बुलाया गया है, जो आरती में सहयोग करेंगे। समिति की ओर से महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...