मुजफ्फरपुर, अगस्त 2 -- Muzaffarpur News: कुढ़नी। टरिया गांव से पुलिस ने कार में रखी 330 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मौके से पुलिस ने रामपुर बलरा निवासी सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कुढ़नी थाना प्रभारी पुनीत कुमार ने बताया कि आरोपित शराब की डिलीवरी देने जा रहा था। कार और शराब जब्त कर ली गई है। गिरफ्तार सचिन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...