मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। बिहार राज्य पंचायती राज कार्यपालक सहायक सेवा संघ जिला इकाई मुजफ्फरपुर की समीक्षात्मक बैठक सीतामढ़ी रोड स्थित एक विवाह भवन में सोमवार को हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नीलेश कुमार को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, दीपक कुमार को जिला सचिव, कुमार नवनीत को जिला उपाध्यक्ष और रिमझिम कुमारी को महिला प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष चुना गया। बैठक में संगठन की मजबूती और कार्यपालक सहायकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। मौके पर सोमेश चंद्र, ब्रजेश झा, विशाल कुमार समेत कई कार्यपालक सहायक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...