मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रसं। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ई. गणेशजी के नाम की फर्जी फेसबुक आइडी से उनके परिचितों को मैसेज भेजकर पैसे की मांग की जा रही है। मेडिकल इमरजेंसी समेत अन्य प्रकार की समस्या बताकर साइबर शातिर उनके परिचितों को फांसने की कोशिश कर रहा है। कार्यपालक अभियंता के परिचितों को संदेह हुआ तो उनलोगों ने उन्हें काल कर इसके बारे में पूछा। तब फर्जी आइडी बनाने की जानकारी कार्यपालक अभियंता को मिली। उन्होंने अपने निजी आइडी से एक पोस्ट साझा कर सभी परिचितों को सतर्क रहने का आग्रह किया है। उन्होंने किसी को भी एक भी रुपये या किसी प्रकार से मदद नहीं करने की अपील की है। उन्होंने इस फर्जी आइडी के बारे में मेटा को रिपोर्ट कर दी। मेटा की ओर से फर्जी आइडी को लॉक कर दिया गया। कार्यपालक अभियंता ने बताया...