मुजफ्फरपुर, जुलाई 3 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चित्रगुप्त एसोसिएशन कार्यकारिणी के एक वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को छाता चौक स्थित भगवान चित्रगुप्त की महाआरती की गई। इस दौरान चित्रांश समाज की एकता, संगठन एवं समर्पण का संकल्प लिया। अध्यक्ष डॉ. अजय नारायण सिन्हा एवं महामंत्री प्रो. अजय कुमार श्रीवास्तव ने कार्यकारिणी के सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सत्येन्द्र कुमार पिंकू, अजय कुमार, राजेश कुमार सिन्हा, विशम्भर प्रसाद सिन्हा, तरुण कुमार, रजनीश कुमार अम्बस्ट, संजीव कुमार रमण, मृत्युंजय कुमार वरुण, उदय नारायण सिन्हा, रामबाबू प्रसाद, प्रो. मनोज कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...