मुजफ्फरपुर, जुलाई 20 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कांवरिया मार्ग में नालों की सफाई ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बाबा गरीबनाथ मंदिर से सटे नाला रोड की स्थिति नारकीय हो गई है। यह सड़क गोला बांध रोड, डीएन हाईस्कूल व अन्य इलाकों को जोड़ती है। दिन-रात वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: जलजमाव के बीच डीएन हाईस्कूल में बन रहा पंडालनाले की गंदगी से परेशानी डीएन हाईस्कूल में श्रावणी मेले का मुख्य समारोह होता है। वर्तमान में डीएन हाईस्कूल से जुड़े नाला रोड में सड़क पर नाले की गाद-गंदगी फैली है। नतीजतन संबंधित जगहों पर पैदल आवाजाही बंद है। बाइक या अन्य वाहनों के आवागमन के दौरान भी परेशानी होती है। खतरा भी रहता है। इसके अलावा मंदिर जाने वाले श्रद्धालु भी हलकान हैं।स्थानीय दुकानदारों की शिकायत किराना द...