मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 12 -- Muzaffarpur News: मुशहरी। कांटी सीओ मुकेश कुमार को मुशहरी अंचल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डीएम कुमार गौरव ने इसको लेकर निर्देश जारी किया है। अंचल के प्रधान लिपिक अशोक कुमार ने बताया कि प्रभारी सीओ का डिजिटल सिग्नेचर बनने के बाद आवेदनों का निबटारा शुरू हो जाएगा। बताया कि आय, आवासीय, जाति, ईडब्ल्यूएस और पारिवारिक सदस्यता प्रमाणपत्र सहित विभिन्न सरकारी सेवाओं से जुड़े सैकड़ों महत्वपूर्ण आवेदन लंबित पड़े हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...