मुजफ्फरपुर, जुलाई 27 -- Muzaffarpur News: कांटी/मड़वन। कांटी एवं मड़वन प्रखंड के अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को विधायक अजीत कुमार ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के नवनिर्मित भवनों का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि नए भवनों के निर्माण से छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलेंगी और शिक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। मड़वन प्रखंड के भटौना स्थित कस्तूरबा विद्यालय परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में सीओ पुष्कल कुमार, जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष मो. शमीम, वार्डन पल्लवी, पूर्व प्रमुख मो. मोहसीन, मनोज कुमार सिंह, अजय चौधरी, रघुनाथ साह, रामजी महतो, जयकरण राय, धर्मेंद्र पासवान, विनोद शर्मा, नागेन्द्र साह, बालेंद्र सिंह, उदय कुमार, पप्पू मिश्रा, शिक्षक संजीत कुमार, एचएम चंदा सलोनी उपस्थित थीं। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: कचरा प्रोसेसिंग प्लांट शु...