मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 7 -- Muzaffarpur News: कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र में बझिला के समीप सड़क किनारे झाड़ियों में बुधवार को एक युवती का शव पड़ा हुआ मिला। शव मिलने की खबर से फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। इसके बाद वहां आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर कांटी पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक छानबीन व एफएसएल जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।मृतका गुलाबी रंग का सलवार सूट पहने हुई थी। उसके चेहरे व गर्दन पर चोट के निशान हैं। पुलिस शव के पहचान की कोशिश में जुटी है। शव मिलने की सूचना पर एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी व थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने मौके पर जाकर छानबीन की। देर शाम तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। युवती की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका ग्रामीण जता रहे हैं। एसडीपीओ के अनुसार, पोस्टमार्टम र...