मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर। कांटी के डॉ. शाश्वत मिश्रा ने दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से एमडी (पीडिया) की परीक्षा पास कर ली। डॉ. शाश्वत के पिता कृष्ण कुमार मिश्रा कांटी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक हैं। मां रंभा मिश्रा गृहिणी हैं। पिता ने बताया कि डॉ. शाश्वत ने एमबीबीएस की पढ़ाई यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज दिल्ली से पूरी की है। इसके बाद पीडिया में पीजी शुरू की। वे बच्चों की आईसीयू के विशेषज्ञ हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...