मुजफ्फरपुर, नवम्बर 9 -- Muzaffarpur News: कांटी। मधुकर छपरा में रविवार की रात पंसस कुमोद ओझा के घर में आग लग गई। इसमें दो मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि दो मवेशी झुलस गए। इसके अलावा दो बाइक भी खाक हो गई। अगलगी में 10 लाख रुपए की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया। प्रमुख कृपाशंकर शाही व सीओ मुकेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पटाखा से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: हरशेर में आग से घर जलकर राख

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...